..................... पानी से डर लगता है संजीदा को, Sanjeeda is scared of water - Hindi Filmibeat

पानी से डर लगता है संजीदा को

By Staff


बालाजी के शो कयामत में आयेशा की भूमिका करने वाली संजीदा शेख को पानी से बेहद डर लगता है और उसको हायड्रोफोबिया है. यही वजह है कि जब पानी के तालाब में गिरकर उसे आत्मह्त्या का सीन देना था तो वह इतना डर गई कि इसकी शूटिंग पूरी करवाने में निर्देशक को नाको चने चबाने पडे.

बताया जाता है कि शो में आयेशा को आत्मह्त्या करनी है, यह दर्शकों के लिये एक बेहद त्रासदीपूर्ण सीन बनाया गया. लेकिन आयेशा को पानी से डर लगता है और वह इसकी शूटिंग के लिये तैयार नही हो रही थी.

इस पर उसे काफी समझाया गया तो वह शूटिंग के लिये तैयार तो हो गई लेकिन इस सीन की शूटिंग में काफी परेशानी का सामना करना पडा. संजीदा जब भी पानी के तालाब में उतरती तो जरा सी ही देर में घबराकर बाहर आ जाती. इससे निर्देशक पूरा सीन नही ले पा रहा था. लेकिन इसके अलावा कोई रास्ता भी नही था. इस तरह संजीदा बार बार पानी में जाती और पानी से बाहर आती.

इसके बाद इन सभी सीन का संपादन कर इसे एक लंबे सीन में बदला गया.

संजीदा ने बताया कि यही वजह है कि वह तैराकी भी नही सीख पाई. उसकी माता चाहती थी कि वह तैराकी सीखे लेकिन बचपन से पानी से डर लगने के कारण वह इसे नही सीख पाई. वह जब भी किसी नदी या सागर के किनारे जाती है तो काफी सतर्कता बरतती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X