संजीदा को छेडा उसके दीवानों ने
संजीदा शेख नच बलिये 3 के रियलिटी शो में अपने ब्वायफ्रैंड आमिर अली के साथ नाच गा रही है, लेकिन इन दोनो जोडी़ को तब गहरा झटका लगा जब शूटिंग के समय सेट पर संजीदा के कुछ दीवाने अपने को रोक नहीं पाये और वे संजीदा के साथ छेड़छाड़ पर उतर आये. जब संजीदा और आमिर ने इसका विरोध किया तो वे गुंडागर्दी कर आमिर से झगडा़ भी करने लगा. इनमें से एक गुंडे ने तो संजीदा से खुले आम अपने प्यार का इज़हार कर दिया. इससे आमिर बुरी तरह नाराज़ हो गये और वे उस गुंडे से भिड़ गये. इस पर गुंडो ने चाकू निकाल लिया. बाद में बडी़ मुश्किल से सेट पर यूनिट के लोगों ने बीच बचाव कर आमिर को छुडा़या, तब कहीं जाकर आमिर की जान बच पाई. वरना हीरोगीरी के चक्कर में आमिर का राम नाम सत्य भी हो सकता था.
;

Click it and Unblock the Notifications