संजय दत्त: चुनाव खत्म, अब फिल्में

गोवा में फिल्म के कुछ दृश्यों और एक गाने की रिकार्डिंग हुई। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, बिपाशा बसु, फरदीन खान और मुग्धा गोडसे काम कर रहे है।
पहले सुनने में आ रहा था कि संजय काम करने में आनाकानी कर रहे थे। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी संजय के लौट आने पर काफी खुश है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए रोहित ने कहा, '' मेरे चेहरे की मुस्कराहट रूक नही पा रही है। सभी कलाकार एक साथ नजर आ रहे है। इस फिल्म के एक गाने को पिछली फिल्म गोलमाल रिटर्न से भी लम्बा बनाया है।''
रोहित पहली बार संजय दत्त के साथ काम कर रहे है। उनके साथ काम करने के बारे में राहित का कहना है कि पहले मुझे लोग बोल रहे थे कि संजय काफी एटिट्यूड दिखाते है लेकिन उनके साथ काम करके ऐसा कुछ भी नही लग रहा है। मुझे खुशी हो रही है कि उनके साथ काम करने का मौका मिला।


Click it and Unblock the Notifications