संजय दत्‍त ने बहनों को नही बुलाया!

By Staff

Sanjay Dutt
बालीवुड अभिनेता संजय दत्‍त ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर अपनी बहनों प्रिया दत्‍त, नम्रता दत्‍त और उनके पति कुमार गौरव को नही बुलाया। संजय दत्‍त की पत्‍नी मान्‍यता के साथ उनके रिश्‍ते अच्‍छे नही है इसलिए शायद शायद उन्‍हें नही बुलाया गया।

इससे पहले भाई बहनों की लड़ाई घर तक ही सीमित रहती थी पर इस सालगिरह पर लड़ाई घर के बाहर आ गई है। सूत्रों के अनुसार नम्रता के जन्‍मदिन (5 जनवरी ) के बाद से संजू और उनकी बहनों में बातचीत बंद है। संजू के राजनीति में आने के बाद से ऐसा हुआ है क्‍योंकि संजू की बहन कांग्रेस की विधायक है और वो नही चाह‍ती थी कि वे किसी और पार्टी से जुड़े।

गौरतलब हो कि संजू को समाजवादी पार्टी से राजनीति में आने का न्‍योता मिला और उन्‍होंने इसे स्‍वीकार कर लिया है आगामी लोकसभा चुनाव में लखनऊ विधानसभा से उनके चुनाव लड़ने की संभावना है।

खैर इससे पहले भाई बहनों में जब भी लड़ाई होती थी तो वे आपस में बात करके लड़ाई सुलझा लेते थे ल‍ेकिन इस बार कोई झुकने को तैयार ही नही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X