अजय देवगन को तानसेन बनाना चाहते हैं संजय लीला भंसाली? रणवीर सिंह की बैजू बावरा से बड़ा खुलासा!
निर्देशक संजय लीला भंसाली काफी से अपने आने वाली फिल्म बैजू बावरा को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। पहले लीड रोल के लिए कई सितारों के नाम सामने आए थे लेकिन बात नहीं बनी। बाद में निर्देशक ने इस फिल्म के अपने चहीते रणवीर सिंह के इस फिल्म को लीड एक्टर के तौर पर साइन किया था। वहीं फिल्म में अन्य प्रमुख पुरुष मुख्य किरदार यानि महान संगीतकार तानसेन के किरदार के लिए एक्टर का साइन किया जाना बाकी है।
लेकिन अब खबर आ रही है कि इस किरदार के लिए संजय लीला भंसाली किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं और वो अजय देवगन को कास्ट करना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि अजय देवगन तानसेन का किरदार निभाएं।

सूत्रों का कहना है कि "संजय भंसाली को पहले अजय देवगन की स्टार पावर के अनुसार भूमिका निभाने की जरूरत है।" लेकिन इतना तो तय है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह, अजय देवगन और आलिया भट्ट की तिकड़ी देखने को मिलेगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय लीला भंसाली इस समय फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर बिजी हैं और पूरा फोकस वहीं हैं। इसके अलावा वो हीरा मंडी की स्टारकास्ट को फाइनल करने में लगे हुए हैं। आलिया भट्ट के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर वो चर्चा में हैं और एक बड़े धमाके की उम्मीद है।
रणवीर सिंह भी 83 द फिल्म को लेकर चर्चा में हैं और फिल्म जल्दी ही रिलीज होगी। संजय लीला भंसाली एक बार फिर से रणवीर सिंह के साथ कैसा धमाका बैजू बावरा में करेंगे ये तो वक्त ही बताएगा। फैंस फिलहाल इंतजार में हैं।


Click it and Unblock the Notifications