संजय लीला भंसाली की सलमान खान- शाहरुख खान के साथ एक नहीं, दो फिल्में फाइनल?
लंबे समय से अफवाह है कि संजय लीला भंसाली सलमान खान और शाहरुख खान के साथ एक फिल्म करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह फिल्म 1952 में रिलीज हुई मीना कुमारी की क्लासिक फिल्म 'बैजू बावरा' की रीमेक होगी। वहीं, साथ ही यह खबर भी है कि भंसाली इन दो स्टार्स के साथ हम दिल दे चुके सनम 2 की तैयारी भी कर रहे हैं।
जी हां, ताजा रिपोर्ट्स की मानें संजय लीला भंसाली इन दो स्टार्स के साथ एक नहीं, बल्कि दो फिल्में करने वाले हैं। वह भी बैक टू बैक। पहली फिल्म होगी हम दिल दे चुके सनम 2.. और दूसरी फिल्म होगी बैजू बावरा रीमेक। इन फिल्मों में सलमान होंगे यह तो लगभग फाइनल है.. लेकिन शाहरुख के होने की अब तक सिर्फ अफवाहें ही हैं।

वहीं, अब तक फिल्म के एक्ट्रेस को लेकर भी कोई खबर नहीं है। प्रियंका चोपड़ा का हालांकि लिस्ट में सबसे ऊपर बताया जा रहा है। कोई शक नहीं कि यदि संजय लीला भंसाली इन दो फिल्मों को बनाते हैं तो सबसे ज्यादा खुशी शाहरुख- सलमान फैंस को होगी। आखिर दोनों ही सुपरस्टार्स फिलहाल एक बेहतरीन फिल्म की तलाश में हैं।


Click it and Unblock the Notifications