..................... आ जा सांवरिया आ आ आ, Sanjay's unit got an invitation from SRK and Farha - Hindi Filmibeat

आ जा सांवरिया आ आ आ

By Staff


एक तो करेला ऊपर से नीम चढा, एक तो संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया और शाहरुख खान की ओम शांति ओम के प्रदर्शन को लेकर जमकर मनमुटाव और बयान बाजी हुई, दूसरे ओम शांति ओम की सफलता से गर्वोंवित होकर इसके लिए जिस पार्टी का आयोजन किया जा रहा है, उसमें सांवरिया की टीम को भी आमंत्रित किए जाने की खबर है.

बेचारे भंसाली वैसे ही शाहरुख और फराह की हरकत से जले भुने बैठे हैं ऊपर से इस तरह उनकी ही यूनिट को पार्टी में यदि निमंत्रित किया जाता है तो सोचिए उनका क्या हाल होगा..?

बालीवुड में माना जा रहा है कि इस तरह से फराह और शाहरुख भंसाली को नीचा दिखाने का अवसर ढूंढ रहे हैं, क्योंकि ओम शांति ओम जहां हिट हो गई है, वहीं सांवरिया सामान्य स्तर पर ही चल रही है. पार्टी के जरिये बताया जायेगा कि उनकी फिल्म हिट है इसलिए पार्टी रखी जा रही और जबकि भंसाली की फिल्म ही हिट नही हुई तो वे भला किस मुंह से पार्टी देंगे.

एक तरह से भंसाली की यूनिट को बुलाकर फराह और शाहरुख अपने शानोशौकत और सफलता का जलवा भंसाली को दिखाना चाहते है, अब यह अलग बात है कि इसमें भंसाली की यूनिट हिस्सा लेती है कि नही.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X