अक्षय कुमार का 2019 धमाका - एक साथ पार्ट 2, पार्ट 3 और पार्ट 4 - TOTAL 450 करोड़!
अक्षय कुमार की काफी दिन से बात नहीं हो रही है। और हो रही है तो भी कुछ धमाका नहीं हो रहा है। लेकिन माना जा रहा है कि अक्षय अब ये साल छोड़कर अगले साल के धमाके में लग गए हैं।
जहां एक तरफ, हाउसफुल 4, वेलकम 3 और हेरा फेरी 3 की खबरों से गपशप गली में आग लगी है वहीं अब ताज़ा खबर है राउडी राठौर 2 की।

दरअसल, जब से खबर आई है कि दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली एक कॉमेडी फिल्म के लिए टीम बनाने जा रहे हैं। तब से लोग अक्षय का छोटा सा किया हुआ मज़ाक याद दिला रहे हैं।
दरअसल, अक्षय कुमार ने जब अपनी पैडमैन की डेट भंसाली की पद्मावत को सौंपी थी तो उन्होंने मज़ाक में कहा कि इसके बदले भंसाली ने मुझे राउडी राठौर 2 बनाने का वादा किया है।
और अब जब कॉमेडी और दीपिका की बात हो रही है तो लोगों ने ये वादा याद दिलाना शुरू कर दिया है। अगर ऐसा होता है तो अगले साल अक्षय कॉमेडी की बौछार कर सकते हैं।
वहीं ऐसा नहीं भी होता है तो भी 2019 में अक्षय के सीक्वल की लिस्ट बड़ी दिलचस्प है 2.0 यानि कि रोबोट पार्ट 2, हेरा - फेरी या वेलकम पार्ट 3 और हाउसफुल पार्ट 4। यानि कि अक्षय अब सीक्वल किंग भी बन जाएंगे।
वहीं इन सारी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जोड़ा जाए तो अक्षय सीधा सीधा 450 करोड़ पार का कलेक्शन अकेले देंगे। अगर ये फिल्में फाइनल होती हैं तो। फिलहाल तो अक्षय हाउसफुल 4 की शूटिंग पूरी कर रहे हैं।
तब तक हम आपको सुबूत दे देते हैं कि कैसे अक्षय हर फ्लेवर में सुपरहिट हैं -


Click it and Unblock the Notifications

