सलमान खान की ईद 2020 कैंसिल- संजय लीला भंसाली के साथ नहीं बनेगी फिल्म!
काफी समय से सुर्खियों में अफवाह थी कि संजय लीला भंसाली सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म बना रहे हैं। फिल्म का नाम होगा इंशाल्लाह और यह ईद 2020 में रिलीज होगी। सलमान फैंस इस खबर से बेहद खुश भी थे। लेकिन बता दें, फिलहाल इस प्रोजेक्ट पर काम नहीं किया जा रहा है। संजय लीला भंसाली किसी दूसरी फिल्म पर काम शुरु करने वाले हैं।
'सलमान खान की फिल्म में काम करना बड़ी बात है, मुझपर बहुत प्रेशर है'
रणवीर सिंह से लेकर टाईगर श्राफ तक को संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म से जोड़ा जा चुका है। लेकिन सच कहा जाए तो निर्देशक ने अभी तक किसी फिल्म के लिए स्टारकास्ट फाइनल नहीं किया है। अफवाह थी कि भंसाली ने टाईगर श्राफ को भी अप्रोच किया है। लेकिन टाईगर ने खुद इस खबर से इंकार कर दिया।

इंशाल्लाह की बात करें तो खबर थी कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ दीपिका की जोड़ी बनेगी। खैर, फिलहाल सलमान बैक टू बैक कई फिल्मों में व्यस्त हैं। लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि 2020 ईद पर अब ईशांल्लाह की जगह कौन सी फिल्म लेगी..
फिलहाल सलमान खान बैक टू बैक कई फिल्मों में व्यस्त हैं। देखा जाए तो 2020 तक सलमान पूरी तरह लॉक हैं। यहां जानें सुपरस्टार के आने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications