तगड़ा Rumor: बॉलीवुड की बाहुबली से होगा सलमान का धमाका...2019 में!
हाल ही में दो खबरें तैर रही हैं - एक ये कि सलमान खान और संजय लीला भंसाली एक साथ फिल्म करने जा रहे हैं। और दूसरी ये कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है और ये केवल अफवाहें हैं। लेकिन अब गपशप गली के पास एक और कहानी है।
अगर सूत्रों की मानें तो पद्मावती के बाद, संजय लीला भंसाली सलमान खान को एक स्क्रिप्ट सुनाने वाले हैं जो खास उनके लिए लिखी जा रही है।

दरअसल, बाहुबली के बाद भंसाली बहुत ज़्यादा जोश में आ चुके हैं कि वो बॉलीवुड को उसकी बाहुबली देंगे। यही कारण है कि वो सलमान खान के लिए एक पीरियड एक्शन फिल्म कर रहे हैं।
फिल्म के हीरो सलमान खान होंगे और ये बड़े बजट पर बनने वाली फिल्म है। अब इस फिल्म का पूरा प्लॉट क्या होगा ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा। लेकिन ये तय है कि बॉलीवुड बाहुबली से टक्कर लेने की तैयारी कर रहा है।
अब बस देखना ये है कि क्या सलमान वाकई इस प्रोजेक्ट को हां बोलते हैं? और क्या ये प्रोजेक्ट, वाकई बाहुबली 2 की सफलता का रिकॉर्ड तोड़ेगा?
वैसे सोचिए अगर बॉलीवुड में बाहुबली बन गई तो कैसी बनेगी -


Click it and Unblock the Notifications











