सलमान खान को नहीं.. 190 करोड़ के साथ.. ये भी देंगे शाहरूख को टक्कर!

By Neeti

बाजीराव मस्तानी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के लिए संजय लीला भंसाली अपनी अगली बिग प्रोजेक्ट के साथ तैयार हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'पद्मावती' की। यह तो सब जानते हैं शाहरूख खान ने इस भंसाली प्रोजेक्ट को रिजेक्ट कर दिया था।

बहरहाल, अब लगता है भंसाली शाहरूख को इस बात की सजा देने वाले हैं। जी हां, 190 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनने वाली यह फिल्म पहले सलमान खान की फिल्म 'टाईगर जिंदा है' से क्लैश होने वाली थी। लेकिन अब फिल्म एक साल बाद दिसंबर 2018 में रिलीज होगी।

शाहरूख खान की SUPERHIT फिल्म.. 12 साल के बाद.. बनेगा सीक्वल!

Sanjay Leela Bhansali

फिलहाल फिल्म की शूटिंग तक शुरू नहीं हुई है। लेकिन महबूब स्टूडियो में फिल्म का विशाल सेट तैयार किया जा रहा है। हम्मम.. एक बार फिर शाहरूख को धमाकेदार टक्कर के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं शाहरूख खान-

डियर जिंदगी

इंग्लिश- विंग्लिश फेम निर्देशक गौरी शिंदे की अगली फिल्म में शाहरूख खान और आलिया भट्ट को लॉक किया गया है। यह एक अलग तरह की लव- स्टोरी होगी। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।

रईस

राहुल ढ़ोलकिया की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर में शाहरूख का काफी डार्क किरदार दिखाया गया है। फिल्म ईद के मौके पर इस साल रिलीज होने वाली थी। अब 26 जनवरी को रिलीज होगी।

द रिंग

वहीं, शाहरूख खान ने इम्तियाज अली की अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है। फिल्म 2017 के अगस्त में रिलीज हो सकती है।

आनंद एल राय की फिल्म

शाहरूख खान आनंद एल राय की फिल्म भी कर रहे हैं। बता दें, यह फिल्म एक बौने आदमी पर होगी। यह फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।

ऐ दिल है मुश्किल

करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में शाहरूख खान कैमियो करते दिखेंगे। माना जा रहा है वह फिल्म में ऐश के पति बने हैं।

डॉन 3

हमें पता है कि फिल्म से जुड़ी कोई बात सामने नहीं आई है,, लेकिन फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इतना तो फाइनल कर ही दिया है कि डॉन 3 में शाहरूख खान फाइनल हैं।

आदित्य चोपड़ा की फिल्म

साल 2017 के अंत तक शाहरूख को लेकर आदित्य चोपड़ा अगली फिल्म की शुरूआत करेंगे। यह एक पीरियड ड्रामा होगी, जिसमें शाहरूख योद्धा का किरदार निभाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X