180 करोड़ की ब्लॉकबस्टर..रिलीज पर खतरा..फिर भी हो गई 75 करोड़ कमाई !

पद्मावती को लेकर चल रहे विवाद के बीच खबर आयी है कि संजय लीला भंसाली की इस बहुप्रतिक्षित फिल्म के सैटेलाइट राइट्स को 75 करोड़ में खरीदा गया है।

By Prachi Dixit

पद्मावती की रिलीज को लेकर भले ही कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हो। लेकिन मुमकिन है कि इस साल के अंत में यह फिल्म जरूर रिलीज होगी। इसकी सबसे बड़ी वजह है पद्मावती के सैटेलाइट राइट्स हैं।

जी हां। पद्मावती के सैटेलाइट राइट्स को लेकर की कीमत 75 करोड़ की लगाई गई है। ज्ञात हो कि इस फिल्म का कुल बजट तकरीबन 180 करोड़ के करीब है। ऐसे में इस फिल्म के सैटेलाइट को लेकर कई नामी कंपनियां कतार में लगी थी।

मिली जानकारी के अनुसार पद्मावती के सैटेलाइट राइट्स को अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीद लिया है। ये सैटेलाइट राइट्स केवल डिजीटल प्लेटफार्म के लिए है। ऐसा माना जा रहा है कि पहली बार किसी फिल्म के डिजीटल राइट्स को इतने अधिक दाम मिल रहे हैं।

Sanjay Leela Bhansali,Padmavati, Ranveer singh,Deepika Padukone,

गौरतलब है कि अमेजन के पास खुद के भारत में खुद के सैटेलाइट टीवी नेटवर्क नहीं है। हाल ही में अमेजन ने अपने डिजीटल चैनल को भारतीय मार्केट से जोड़ने का फैसला लिया है। पद्मावती के राइट्स अमेजन को मिलने के बाद इस डिजीटल प्लेटफार्म पर आसानी से दर्शकों को जोड़ा जा सकता है।

पद्मावती के साथ ऐसी कई फिल्में हैं जो कि अपने डिजीटल राइट्स और सैटेलाइट राइट्स को अलग कीमत पर बेचती हैं। इसका फायदा फिल्म के निर्माताओं के साथ कंपनी को मिलता है।

बहरहाल,पद्मावती के रिलीज पर भले ही खतरा मंडरा रहा है। लेकिन इस फिल्म के बॅाक्स आॅफिस पर करोड़ों की कमाई करना तय माना जा रहा है। इसकी खास वजह जानने के लिए यहां देखें एक खास रिपोर्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X