..................... Sanjay Leela Bhansali’s next film to be titled as Hira Mandi? - Hindi Filmibeat

तो क्या ये होगी संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म- सुपरस्टार एक्ट्रेस के साथ?

अफवाहों की मानें तो संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म की कहानी पर काम शुरु कर दी है। जिसका नाम होगा- हीरा मंडी। यह फिल्म गैंगस्टर गंगूबाई कोठेवाली की कहानी होगी। खबर थी कि संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया है। हालांकि प्रियंका ने फिल्म के लिए हामी भरी है या नहीं.. यह अभी तक बाहर नहीं आया है।

10 दिन- ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर ही काम किया जा रहा है। लेकिन फिल्म की पहली च्वॉइस प्रियंका चोपड़ा ही हैं। बता दें, कहा जाता है कि गंगूबाई कोठेवाली अपने समय में मुंबई में कई कोठे चलाती थी। यह थोड़ी डार्क फिल्म होगी।

Sanjay Leela Bhansali

बहरहाल, हमें इंतजार है कि संजय लीला भंसाली ही अपनी अगली फिल्म की आधिकारिक घोषणा करें। फिलहाल खबर यह भी है कि भंसाली ने कत्थी के ऑफिशिल रीमेक राइट्स खरीद लिये हैं और वह अक्षय कुमार की इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं। वहीं, फिलहाल प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से अपनी शादी के बाद ही अपनी अगली फिल्में साइन करने वाली हैं।

हालांकि प्रियंका चोपड़ा को किसी बड़ी बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बने, काफी लंबा समय हो चुका है। इस वजह से इनके बॉलीवुड करियर में हाल्ट सा लग चुका है। कहीं ना कहीं उन्हें अब एक धमाकेदार कमबैक की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X