OUCH: 2017 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर पर लगा झटका...आ गया स्पीड ब्रेकर!
हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के ब्रेकअप की खबरें जंगल में आग की तरह फैल गईं। कुछ दिन तक तो माहौल शांत था लेकिन फिर दीपिका के पीआर ने अपना कमाल दिखाया और दोनों की एक लिप लॉक वाली तस्वीर हर जगह वायरल हो गई।
अब दिक्कत ये है कि जब कुछ दिनों पहले दोनों के ब्रेक अप की खबरें आईं तो माना जा रहा था कि ये अफवाहें भंसाली प्रोडक्शन्स से फैलाई जा रही हैं जिससे कि पद्मावती को फायदा मिले।

लेकिन अब दोनों की इस तस्वीर से संजय लीला भंसाली काफी नाराज़ चल रहे हैं। पहली बात तो ये कि पद्मावती एक पीरियड फिल्म है जहां दीपिका एक राजस्थानी महारानी बनी है जो हिंदु धर्म परंपरा और संस्कृति की पूजा करती है।
दूसरी बात ये कि फिल्म में दीपिका और रणवीर दुश्मन बने हैं। रणवीर अलाउद्दीन खिल्जी की भूमिका में है जिससे अपनी इज़्जत बचाने के लिए पद्मावती जौहर में अपनी जान दे देती है। और इधर ये लिप लॉक वाली तस्वीरें।
यही कारण था कि माना जा रहा था कि फिल्म को इनके ब्रेकअप की खबरों से बहुत ज़्यादा फायदा मिलेगा। वैसे भी बॉलीवुड में कई कपल ऐसे हैं जिन्होंने ब्रेकअप के बाद बड़े परदे पर धमाका कर दिया -


Click it and Unblock the Notifications