भंसाली का 'मिशन जुलियट' फिल्म रामलीला के लिए

भंसाली की टीम अब रामलीला के लिए किसी नये चेहरे की तलाश कर रही है। खबर ये भी आई थी कि शायद अब करीना की जगह उनकी प्रतिद्वंदी प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में नज़र आएं क्योंकि फिल्हाल बॉलीवुड की वो ही एकमात्र एक्ट्रेस हैं जो जंजीर के रीमेक के अलावा और किसी भी प्रोजेक्ट में व्यस्त नहीं है।
सूत्रों के अनुसार प्रियंका को इस किरदार के लिए पूछा जा चुका है अगर वो तैयार होती हैं तो संजय के लिए ये किसी जंग को जीतने से कम ना होगा लेकिन अभी तक इस बात को लेकर कोइ पुख्ता जानकारी नहीं मिली है कि प्रियंका का क्या जवाब है। फिल्हाल भंसाली प्रियंका के साथ कई दूसरे विकल्प भी लेकर चल रहे हैं। यानि की उन्होने ये भी सोच रखा है कि अगर बॉलीवुड में उन्हें उनकी पसंद की अदाकार नहीं मिली तो वह किरदार के साथ किसी प्रकार का समझौता ना करते हुए जुलियट के लिए किसी नये चेहरे की तलाश करेंगे।
खैर जो भी हो संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के लिए बॉलीवुड के एक्टर हमेशा तैयार रहते हैं और इस बार भी हमें पूरा यकीन है कि जल्द ही संजय की ये मुश्किल भी खत्म हो जाएगी और उन्हें उनकी मनचाही जूलियट मिल जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications