तगड़ा RUMOR: शाहरूख - सलमान - अक्षय और ऋतिक की ज़ोरदार टक्कर, एक IN बाकी सब OUT!

पद्मावत के बाद बॉलीवुड की नज़रें एक बार फिर संजय लीला भंसाली के अगले प्रोजेक्ट पर है और इससे भी ज़्यादा दिलचस्प ये है कि पांच अलग अलग प्रोजेक्ट से 6 अलग अलग स्टार्स का नाम इन प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ चुका है।

शुरू करते हैं शाहरूख खान से। माना जा रहा है कि शाहरूख खान को भंसाली ने साहिर लुधियानवी बायोपिक का ऑप्शन दिया है। इसके साथ ही इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन को भी अप्रोच किया गया है।

sanjay-leela-bhansali-is-rumored-be-working-with-salman-shahrukh-akshay-hrithik

वहीं दूसरी तरफ काफी समय से खबरें थीं कि सलमान खान और संजय लीला भंसाली एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करने की सोच रहे हैं। तो दूसरी तरफ ऋतिक रोशन का नाम भी भंसाली के एक अगले प्रोजेक्ट से जोड़ा गया है।
[300 करोड़ी फिल्म के बाद, बैक 2 बैक 5 फिल्में फाइनल, 2018 में तबाही]

इसके अलावा, माना जा रहा है कि अक्षय कुमार भंसाली के साथ राऊडी राठौड़ 2 के लिए हाथ मिला चुके हैं। और सबसे ताज़ा ये है कि भंसाली रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ इस बार एक कॉमेडी फिल्म बनाने का सोच रहे हैं।

वैसे डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट की मानें तो संजय लीला भंसाली एक साथ 5 फिल्में रोल करने जा रहे हैं। इनमें से एक वो खुद डायरेक्ट करेंगे और बाकी प्रोड्यूस। और ये सारी फिल्में 2018 में ही शुरू हो जाएंगी।

जानिए सारे सुपरस्टार्स के आने वाले सारे प्रोजेक्ट्स -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X