#Dabangai: जब सलमान को नहीं दी 'देवदास' तो शाहरूख की क्या बिसात!
दबंग मतलब तो समझते ही हैं, एकदम जबर, सलमान खान समझा ही चुके हैं। बॉलीवुड में दबंग लोग बहुत कम हैं, खासतौर से डायरेक्टर लेकिन संजय लीला भंसाली कुछ ज़्यादा ही दबंग हैं। वो बस बोलते नहीं हैं, वो कर देते हैं, जो उन्हें करना होता है, फिर सामने चाहे शाहरूख हो या सलमान।
अब खबर है कि शाहरूख खान अगर उनकी अगली फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं तो इसकी वजह है संजय लीला भंसाली की दबंगई। पहले भी वो कई बार ऐसा कर चुकी हैं। लेकिन इस बार बात बहुत सीधी थी।

पद्मावती का नाम
हुआ यूं कि शाहरूख खान ने संजय लीला भंसाली को एक छोटा सा सुझाव दिया, पद्मावती का नाम बदलने का। क्योंकि कई बार मेन लीड के नाम से फिल्म उतनी नहीं चलती, जितना किसी और नाम से चल जाती है। अब ये सुझाव भंसाली को दो कारणों से पसंद नहीं आया।
पहली बात तो ये कि भंसाली को अपने हर एक्टर का पूरा टाइम चाहिए, बिना रोक टोक जो शाहरूख नहीं दे पा रहे थे क्योंकि वो प्रेग में इम्तियाज़ अली की फिल्म द रिंग की शूटिंग कर रहे हैं।
[8 years ago: शाहरूख - सलमान ने तय किया था 3 न्यूकमर्स का करियर!]
दूसरी बात ये कि संजय लीला भंसाली को नहीं पसंद कि उनका कोई एक्टर उनकी कहानी की दुनिया में कदम रखे। तो बस शाहरूख फिल्म से अलग हो गए।
अब फिलहाल सूत्रों की मानें तो फिल्म शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कर रहे हैं। लेकिन हम आपको सुनाते हैं भंसाली के कुछ दबंग किस्से, सलमान - शाहरूख वाले।
चाहिए थी नंदिनी
सलमान खान उस दौरान ऐश्वर्या राय को डेट कर रहे थे और उन्हें लग रहा था कि अगर ऐश और अजय एंड में साथ जाएंगे तो फिल्म की पब्लिसिटी पर असर पड़ेगा।
करनी थी देवदास
भंसाली की मानें तो देवदास ने उनकी और सलमान की दोस्ती बिल्कुल खत्म कर दी क्योंकि सलमान खान को ये फिल्म करनी थीं लेकिन भंसाली फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल कर चुके थे।
सलमान नहीं थे परफेक्ट
भंसाली को पूरा यकीन था कि सलमान उनके देवदास के ढांचे में कहीं से भी फिट नहीं बैठेंगे इसलिए उन्होंने सलमान की जगह शाहरूख को फाइनल किया और तब से सलमान नाराज़ थे।
कभी नहीं मिटीं दूरियां
भंसाली मानते हैं कि इसके बाद उनकी और सलमान के बीच की दूरियां कभी नहीं मिटीं और उन्होंने इस रिश्ते को यूं ही छोड़ देना बेहतर समझा। हालांकि उन्होंने कोशिश ज़रूर की।
कोई फर्क नहीं पड़ता
भंसाली की मानें तो सलमान उनकी फिल्म में काम करें या ना करें इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वो वैसे भी अपनी फिल्मों से 400 करोड़ कमा लेते हैं जबकि भंसाली की फिल्में कॉमर्शियल नहीं होती हैं।
सलमान ने नहीं किया माफ
हालांकि सलमान की बातों से हमेशा ऐसा ही लगा है कि उन्होंने भंसाली को माफ नहीं किया है। हाल ही में उन्होंने रणवीर सिंह को कहा कि हम दिल दे चुके सनम और खामोशी की वजह से ही आज तक वो संजय लीला भंसाली है।
बड़े स्टार हैं...पर
भंसाली ने ये भी कहा कि सलमान उनकी फिल्मों के रोल के लिए सही नहीं थे इसलिए उन्होंने सलमान को नहीं लिया। इसका मतलब ये कतई नहीं है कि उन्हें सलमान की एक्टिंग पर शक है पर बस ये रोल उनके नहीं थे।
कैटरीना की डिमांड थी
एक बार तो सलमान खान कैटरीना कैफ को भंसाली के घर लेते गए और कहा कि ये कैटरीना कैफ हैं और यही आपकी मस्तानी हैं। भंसाली समझ ही नहीं पाए कि रिएक्ट कैसे करें।


Click it and Unblock the Notifications










