..................... Sanjay Leela Bhansali books a flim title Inshallah for Salman Khan's Eid 2020 - Hindi Filmibeat

#Eid2020: रेस 3 के फ्लॉप होते ही भंसाली के पास लौटे सलमान, फिल्म हो गई बुक, नाम है....

सलमान खान थोड़ा सा तो ज़मीन पर आए हैं। रेस 3 का झटका उनके लिए काफी बड़ा साबित हुआ है। फिल्म का केवल चारों तरफ मज़ाक ही उड़ाया गया है। और अब सलमान खान अपने आने वाले प्रोजेक्ट बहुत ज़्यादा सोच समझ कर चुन रहे हैं।

रेमो डीसूज़ा की डांस फिल्म तो उन्होंने कैंसिल कर दी है। अब माना जा रहा है कि वो भंसाली के पास ही वापस लौट चुके हैं। भंसाली ने हाल ही में इंशाल्लाह नाम से एक टाईटल बुक किया है।

sanjay-leela-bhansali-books-flim-title-inshallah-salman-khan-eid-2020

अब गपशप गली की अफवाहों की मानें तो ये सलमान खान का ईद 2020 प्रोजेक्ट हो सकता है। पद्मावत के बाद बॉलीवुड की नज़रें एक बार फिर संजय लीला भंसाली के अगले प्रोजेक्ट पर है और इससे भी ज़्यादा दिलचस्प ये है कि पांच अलग अलग प्रोजेक्ट से 6 अलग अलग स्टार्स का नाम इन प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ चुका है।

शुरू करते हैं शाहरूख खान से। माना जा रहा है कि शाहरूख खान को भंसाली ने साहिर लुधियानवी बायोपिक का ऑप्शन दिया है। इसके साथ ही इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन को भी अप्रोच किया गया है।

वहीं दूसरी तरफ काफी समय से खबरें थीं कि सलमान खान और संजय लीला भंसाली एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करने की सोच रहे हैं। तो दूसरी तरफ ऋतिक रोशन का नाम भी भंसाली के एक अगले प्रोजेक्ट से जोड़ा गया है।

इसके अलावा, माना जा रहा है कि अक्षय कुमार भंसाली के साथ राऊडी राठौड़ 2 के लिए हाथ मिला चुके हैं। और सबसे ताज़ा ये है कि भंसाली रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ इस बार एक कॉमेडी फिल्म बनाने का सोच रहे हैं।

वैसे जानिए सुपरस्टार्स की आने वाली फिल्में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X