Must read..करोड़ों का नुकसान..नहीं बन पाएगी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म..

संजय लाली भंसाली की फिल्म की शूटिंग पर दो महीने में दो बार हमला हो चुका है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए अब तक भंसाली पूरे बजट में से 40 प्रतिशत इस्तेमाल कर चुके हैं!

By Prachi Dixit

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म पद्मावती बढ़ते समय के साथ नए विवादों का हिस्सा बनती जा रही है। जयपुर में संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट और अब कोल्हापुर में सेट जलाने के बाद इस फिल्म की रिलीज पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।

जी हां। रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर जैसे मल्टी कास्ट से सजी हुई इस फिल्म की शूटिंग पर दो बार हमला किया जा चुका है। आने वाले दिनों में भी इस तरह की गतिविधियां होना मुमकिन माना जा रहा है।

एक तरफ जहां संजय लीला भंसाली इस फिल्म की शूटिंग जल्द पूरा करने की कोशिश में हैं। वहीं इस तरह के हमलों के कारण पद्मावती के बजट पर गहरा असर पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म पर अब तक 60 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।

Sanjay Leela Bhansali

जिसमें से कोल्हापुर में हुए हादसे के बाद कई करोड़ों का सामना जल कर खाक हो गया है। ज्ञात हो कि किसी भी फिल्म की शूटिंग के शुरू होने से पहले निर्माण कपंनी बजट की 30 प्रतिशत राशि पहले दे दी जाती है।

ताकि शूटिंग का काम तेजी से शुरू हो। ठीक इसी तरह संजय लीला भंसाली को भी शूटिंग के शुरुआत में 25 प्रतिशत की बजट राशि दे दी गई थी।

गौरतलब है कि शूटिंग से रिलीज तक के समय के बीच पद्मावती की पूरी टीम कई तरह की दिक्कतों का आने वाले दिनों में सामना कर सकती हैं। कुछ इस तरह की परेशानियां भंसाली और उनकी टीम के सामने हैं।यहां देखें पूरी रिपोर्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X