सलमान खान ने संजय लीला भंसाली को दिखाया ठेंगा तो आगे आए शाहरुख खान- क्या बनेगी अब आलिया भट्ट संग जोड़ी?

सलमान खान के छोड़ने के बाद इंशाअल्लाह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। लंबे समय बाद सलमान खान और संजय लीला भंसाली इस प्रोजेक्ट में साथ काम करने वाले थे। लेकिन कुछ नोकझोंक के साथ ये प्रोजेक्ट होल्ड पर चला गया। अगर सलमान खान इंशाअल्लाह करते तो शायद अब तक इस प्रोजेक्ट पर काम भी पूरा हो गया होता और ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हो जाती। लेकिन सलमान खान के छोड़ने के बाद इंशाअल्लाह पर ब्रेक लग गया। अब एक बार फिर इंशाअल्लाह फिल्म चर्चा में आई हैं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो संजय लीला भंसाली इंशाअल्लाह पर नए सिरे से काम करने जा रहे हैं। फिलहाल वह आलिया भट्ट को लेकर गंगूबाई काठियावाड़ी बना रहे हैं। इस फिल्म के पूरे होने के बाद कहा जा रहा है कि वह इंशाअल्लाह पर काम शुरू कर देंगे। संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म पर दोबारा काम करने का सोचा है। ये फिल्म एक खूबसूरत लवस्टोरी है जिसे वह दोबारा से पूरा करना चाहते हैं।

इस रिपोर्ट का दावा है कि इंशाअल्लाह पर संजय लीला भंसाली नए सिरे से काम शुरू करेंगे और आलिया भट्ट को नए एक्टर के अपोसिट कास्ट करेंगे। इस फिल्म के लीड रोल के लिए वह 50 से ज्यादा उम्र के एक्टर को अप्रोच कर सकते हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये भी कहा गया है कि इस रोमांटिक फिल्म के लिए शाहरुख खान से भी बात की जा सकती है।

शाहरुख खान तो पहले भी आलिया भट्ट के साथ गौरी शिंदे की फिल्म डियर जिंदगी में काम कर चुके हैं। लेकिन दोनों एक डॉक्टर और पेशंट्स के रोल में थे। दोनों की ये फिल्म लोगों को पसंद भी आई थी। रिव्यू भी शानदार रहे थे। अब देखना ये है कि अगर ऐसी रिपोर्ट्स सही साबित हुई तो क्या एक बार फिर आलिया भट्ट और शाहरुख खान की जोड़ी फैंस को देखने को मिलेगी।

1 KISS सीन को लेकर सलमान खान ने दिखाया था भंसाली को ठेंगा

1 KISS सीन को लेकर सलमान खान ने दिखाया था भंसाली को ठेंगा

बताया गया था कि इंशाअल्लाह फिल्म में आलिया संग दबंग खान का एक किस सीन होना था। जिसे लेकर समलान खान कंफर्टेबल नहीं थे। इस पर सलमान खान ने भंसाली से बात की थी और इस सीन को फिल्म से हटाने के लिए कहा था। लेकिन भंसाली सलमान की बात से सहमत नहीं हुए। इसके बाद क्या था, सलमान खान ने इस फिल्म से किनारा कर लिया। फिल्म इसके बाद ठंडे बस्ते में चली गई।

आलिया भट्ट संग पहली बार नजर आती सलमान खान की जोड़ी

आलिया भट्ट संग पहली बार नजर आती सलमान खान की जोड़ी

आलिया भट्ट को लेकर सलमान खान की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आनी थीं। इस फिल्म का ऑफिशियल ऐलान तक हो चुका था। लेकिन कुछ नोकझोंक के चलते फिल्म से सलमान खान ने अपने हाथ पीछे खींच लिए और फिल्म अधर में ही लटक गई।

खुद सलमान खान ने भंसाली को लेकर क्या कहा

खुद सलमान खान ने भंसाली को लेकर क्या कहा

मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू भंसाली को लेकर सलमान खान ने तमाम अफवाहों को लेकर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा था कि भंसाली उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। एक्टर ने कहा था, खामोशी फिल्म से पहले से ही भंसाली बहुत करीबी रहे हैं। इसके बाद हम दोनों ने साथ में हम दिल दे चुके सनम भी की। एक बार फिर हम साथ करने वाले थे। लेकिन भंसाली अपनी फिल्म के साथ हमेशा न्याय करते हैं और आगे भी करेंगे। हम दोनों की दोस्ती पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। भंसाली के दिल में भी मेरे लिए आज भी वही जगह है।

 ऋतिक रोशन के नाम पर भी चली थी चर्चा

ऋतिक रोशन के नाम पर भी चली थी चर्चा

संजय लीला भंसाली को लेकर कहा जाने लगा था कि वह इंशाअल्लाह फिल्म में रणवीर सिंह या फिर ऋतिक रोशन के नाम पर भी विचार कर रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख खान भी उनकी पसंदीदा एक्टर की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर था।

आलिया भट्ट और भंसाली

आलिया भट्ट और भंसाली

संजय लीला भंसाली का ये प्रोजेक्ट जब ठंडा पड़ गया तो उन्होंने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी का ऐलान किया। आजकल दोनों इस पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भंसाली आलिया के काम से इतना खुश हैं कि वह उनके साथ एक नई कहानी भी डिस्कस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X