संजय दत्त नाराज हुए डेविड धवन से

रासकल्स के लिए संजय ने प्लान भी कर लिया था कि अगर फिल्म हिट हो जाती है तो वह जल्द ही इस फिल्म के सिक्वल पर जुट जाएंगे पर ऐसा ना हो सका। अब तो संजु बाबा ने सारी फिल्मों की प्लानिंग भी छोड़ दी है। इतना ही नहीं संजय तो डेविड धवन से भी नाराज हो चुके हैं क्योंकि उनकी स्क्रिप्ट में कोई दम नहीं दिखा।
संजय अपनी फिल्म अग्निपथ की शूटिंग के चलते फिल्म रास्कल पर ज्यादा ध्यान नहीं दे सके थे। अब उन्होंने एक बात गांठ बांध ली है कि वो भविष्य में फिल्मों की स्क्रिप्ट को लेकर बहुत सावधानी से काम करेंगे।
इतना ही नहीं उन्होंने अपनी फिल्म डिपार्टमेंट और जिला गाजियाबादा के डायरेक्टर्स से भी यह कह दिया है कि वो फिल्म के सीन्स देखने के बाद ही फिल्म फाइनल करेंगे अगर जरूरत पड़ी तो वो सीन्स को दोबारा शूट भी करवा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications