WHATT: धमाकेदार पार्ट 3 से आऊट हुए ये सुपरस्टार, डायरेक्टर से किया वादा, जो कहोगे करूंगा
Recommended Video

संजय दत्त बायोपिक यानि कि संजू का टीज़र लॉन्च हो चुका है और इस टीज़र को देखने के बाद अगर आपका संजय दत्त के प्रति मन बदले तो ज़ाहिर सी बात है। इस टीज़र के लॉन्च इवेंट को सपोर्ट करने पहुंचे संजय दत्त। केवल वीडियो के ज़रिए।
संजय दत्त ने इस वीडियो में पूरी टीम को बधाई दी है। वहीं उन्होंने राजकुमार हिरानी से कंफर्म किया कि अपनी अगली फिल्म यान कि मुन्नाभाई 3 में उन्हें रिपलेस कर रणबीर को ना लें।

गौरतलब है कि रणबीर कपूर स्टारर संजू टीज़र की तारीफों के पुल बंधना बंद ही नहीं हो रहे हैं। लोगों को टीज़र काफी पसंद आया। सबसे शानदार बात ये थी कि लोगों को समझ ही नहीं आया कि टीज़र में संजय दत्त थे या रणबीर कपूर।
लोगों को ये देखने का इंतज़ार है कि राजकुमार हिरानी कितनी सच्चाई से ये बायोपिक बना रहे हैं। क्योंकि वो संजय दत्त के काफी अच्छे दोस्त हैं। तो देखना है कि क्या वो संजय की गलतियों पर परदा डालते हैं या जो जैसा है वैसा ही परोसते हैं।
हिरानी से फिल्म और रणबीर के बारे में भी सवाल किए गए। और सबसे अहम सवाल था कि क्या ये फिल्म रणबीर कपूर की वापसी कर पाएगी। राजकुमार हिरानी का कहना था रणबीर तो यहीं था। वो कहीं गया ही कहां था। वो शानदार एक्टर है और मुझे उसके साथ काम करके बहुत मज़ा आया। उम्मीद है कि मैं दोबारा उसके साथ काम कर पाऊंगा।
जानिए टीज़र लॉन्च के दौरान और क्या क्या खुलासे हुए -


Click it and Unblock the Notifications
