मुन्‍नाभाई बने मंहगे सितारे

मजेदार बात है कि इस नई कीमत के बावजूद संजय के हाथ में बहुत सारी फिल्में है और वे वर्ष 2010 तक व्यस्त हैं। इस व्यस्तता के कारण निर्देशक रोहित जुगराज को अपनी आगामी फिल्म में उन्हें लेने के लिए वर्ष 2011 का इंतजार करना होगा।
उनकी इस बढी कीमत का श्रेय सुनील शेटटी को जाता है। शेटटी का कहना था कि संजय दत्त ज्यादा कीमत के हकदार है। उन्होंने अपनी निर्माण कंपनी 'पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट' की मल्टीस्टारर फिल्म में सुनील ने संजय को अभिनय के लिए कीमत बढ़ाकर दी।
गौरतलब है कि इसके बाद दूसरे निर्देशकों से भी हर फिल्म के लिए उन्हें बढ़ी हुई कीमत मिलने लगी है।


Click it and Unblock the Notifications