संजय दत्त-सुनील शेट्टी में भी अनबन

आपको तो पता ही होगा कि दोनो काफी समय से अच्छे दोस्त रहे हैं लेकिन अब सुनील शेट्टी की एक फिल्म ईएमआई के कारण दोनो के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है। दरअसल फिल्म में संजय दत्त की मेहमान भूमिका है। बताते हैं कि पहले तो संजय दत्त ने शिकायत की कि फिल्म में वह अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है और उसकी शूटिंग दुबारा की जाये।
इस बारे में सुनील और संजय की लंबी बातचीत हुई और जब सुनील इसके लिये राजी हो गये तो संजय दत्त ने शूटिंग और डबिंग के लिये समय नहीं दिया। बताते हैं कि अब संजयके कारण इस फिल्म को पूरा होने में समय लग रहा है। फिल्म में मुख्य भूमिका अर्जुन रामपाल और मलैका अरोड़ा खान कर रही है।
बताया जाता है कि संजय दत्त इस सुनील दत्त से इसलिये खफा हैं क्योंकि उनकी मेहमान होने के बावजूद उनके नाम को भुनाया जा रहा है और जबकि उन्हें सिर्फ तीन करोड़ रुपये में अनुबंधित किया गया है। संजय दत्त चाहते हैं कि उन्हें उनका बाजार भाव 12 करोड रुपये दिया जाये तभी वे फिल्म की डबिंग पूरी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications