अक्षय कुमार की धमाकेदार 'हाउसफुल 4'- ये सुपरस्टार भी फाइनल- जानें पूरी कास्ट!
साजिद खान की हाउसफुल 4 दिन ब दिन बड़ी होती जा रही है। बतौर मेनलीड एक्टर अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल के बाद.. अब खबर है कि फिल्म के लिए संजय दत्त को भी अप्रोच किया जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि संजय दत्त इस कॉमेडी फिल्म के लिए हां करते हैं या नहीं। साजिद नाडियाडवाला की यह सुपर बिग बजट फिल्म 2019 दिवाली पर रिलीज होगी।
शाहरुख, अक्षय कुमार और अब रोहित शेट्टी.. बैक टू बैक सुपरस्टार फाइनल!
अक्षय कुमार और संजय दत्त को इससे पहले हमने फिल्म ब्लू में साथ देखा है। कोई शक नहीं कि हाउसफुल 4 का कास्ट काफी विशाल हो चुका है। एक्ट्रेसस की बात करें तो फिल्म में कृति सैनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा फाइनल हो चुकी हैं। वहीं, जैकलीन फर्नाडीज का नाम अभी भी अफवाहों में है।

फिल्म में बतौर सर्पोटिंग कास्ट बोमन ईरानी, जॉनी लीवर और चंकी पांडे भी फाइनल हो चुके हैं। जबकि अभी कुछ और सर्पोटिंग कास्ट का फाइनल होना बाकी है। हाउसफुल 4 अगले साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। फिल्म का बजट 200 करोड़ तक रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications