संजय दत्त इस सुपरस्टार एक्ट्रेस के बनेंगे 'पापा'..ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल!
संजय दत्त नाम के सीक्वल में आलिया भट्ट के पिता का किरदार निभा सकते हैं । जानिए विस्तार से।
संजय दत्त स्टारर महेश भट्ट की डायरेक्ट की हुई सुपरहिट फिल्म नाम (1986) का सीक्वल तीन दशक बाद इसके फिल्म मेकर लाना चाहते हैं। जी हां महेश भट्ट नाम फिल्म का सीक्वल बनाना की तैयारी कर रहे हैं जिसमें उनकी बेटी आलिया भट्ट लीड रोल में होगी ।
[बैंक चोर का पोस्टर OUT...घोड़ा..हाथी और रितेश देशमुख..देखिए आप भी]
इस बार ट्विस्ट ये होगा कि फिल्म में आलिया भट्ट के पिता का किरदार संजय दत्त निभा सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि महेश भट्ट ने संजय दत्त से इस बारे में बात की है और संजय दत्त ने इस फिल्म के लिए अपनी सहमति भी दे दी हैं। हाल में संजय दत्त ने महेश भट्ट से मुलाकात भी की और काफी देर दोनों ने इसपर चर्चा भी की।

हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। महेश भट्ट ने पहले भी एक लीडिंग अखबार से बातचीत में कहा था कि उन्होंने संजय दत्त में इस तरह का फोकस दुबारा नहीं देखा। संजय दत्त के परफॉर्मेंस की महेश भट्ट ने काफी तारीफ की थी।
उन्होंने ये भी कहा था कि 'जब मैं संजय दत्त को यरवदा जेल जाते देख रहा था तो मैं नाम के कुमार गौरव जितना मजबूर महसूस कर रहा था क्योंकि मैं कुछ भी कर नहीं कर सकता था।" संजय दत्त इन दिनों भूमि की शूटिंग में व्यस्त हैं तो आलिया भट्ट की हाल में आई बदरीनाथ की दुल्हनिया ने शानदार कमाई की है। दोनों अगर साथ में आते हैं तो ये वाकई दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications