इस धमाकेदार बॉयोपिक में अक्षय कुमार के साथ दिख सकते हैं संजय दत्त- दमदार विलेन!
हाउसफुल 4, गुड न्यूज और सूर्यवंशी के बाद अब अक्षय कुमार अगली फिल्म 'पृथ्वीराज चौहान' की तैयारी में लगने वाले हैं। एक लीडिंग वेबसाइट की मानें तो फिल्म नवंबर से फ्लोर पर आने वाली है। फिल्म की शूटिंग मुंबई और राजस्थान में होने वाली है। यह अक्षय का सबसे बड़ा पीरियड और कॉस्ट्यूम ड्रामा फिल्म होगा। वहीं, अफवाहों की मानें तो फिल्म अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में संजय दत्त दिखने वाले हैं।
संजय दत्त की बात करें तो यह फिल्म में मुख्य विलेन के किरदार में दिख सकते हैं। जहां अक्षय कुमार बनेंगे पृथ्वीराज चौहान, वहीं संजय दत्त मौहम्मद गौरी का किरदार निभाएंगे। यह फिल्म तराइन युद्ध के बैकड्रॉप पर सेट होगी, जिसे इतिहासकार दुनिया की 100 निर्णायक लड़ाइयों में से एक मानते हैं।

कोई शक नहीं कि यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर शूट होने वाली है। फिलहाल फिल्म के स्टारकास्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अक्षय कुमार ने इंटरव्यू में कई बार इस फिल्म पर मोहर लगाई है। फिल्म 2021 की शुरुआत तक रिलीज हो सकती है।
पहले फिल्म में संयोगिता के किरदार के लिए मानुषी छिल्लर का नाम सामने आया था। लेकिन फिलहाल कोई एक्ट्रेस फाइनल नहीं की गई है।
पृथ्वीराज चौहान, चौहान वंश के एक राजा थे। उनकी और संयोगिता की प्रेम कहानी काफी मशहूर है। इस प्रेम कहानी को हिंदी टीवी सीरियलों ने भी काफी भुनाया है ऐसे में देखना है कि अब फिल्म में क्या अलग होगा।


Click it and Unblock the Notifications