#Confirm: सुधार ली सलमान ने गलती....अब क्रिसमस 2017 पर टाईगर धमाका कैसे होगा!
सलमान खान लड़ते हैं तो जल्दी भूलते नहीं है लेकिन इस बार उन्होंने अपनी गलती सुधार ली है और वो क्रिस्मस में आएंगे ज़रूर लेकिन संजय दत्त के साथ।
सलमान खान ने आखिरकार अपनी गलती सुधार ही ली है। सूत्रों की मानें तो इस बार क्रिससम 2017 पर सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है नहीं बल्कि संजय दत्त की बायोपिक ही रिलीज़ होगी और ये सलमान खान का SORRY GIFT होगा संजय दत्त के लिए।
दरअसल, सलमान खान और संजय दत्त में हाल ही में झगड़ा हुआ था और इस झगड़े का कारण थीं रेशमा शेट्टी जो कि सलमान खान की मैनेजर थीं। सलमान ने संजय को भी रेशमा के साथ काम करने की सलाह दी थी।

बस, फिर क्या था जेल से निकलने के बाद रेशमा को संजय दत्त ने अपना करियर सौंप दिया लेकिन साल भर में रेशमा उनके लिए कोई प्रोजेक्ट नहीं ले आ पाईं। ये बात सलमान को संजय ने बताई लेकिन सलमान ने ंसंजय को ही करियर की सलाह दे डाली।
बस, फिर क्या था, संजय ने चीज़ों को अपने हाथ में लिया और रेशमा की छुट्टी कर दी। और इस बात से सलमान हो गए नाराज़। अब सलमान ने भी खुद रेशमा की छुट्टी कर दी है।
कारण बड़ा अजीब है। कुछ दिन पहले, सोहेल खान अपने शो सबसे बड़ा कलााकार में सलमान खान को बुलाना चाहते थे। इस कॉमेडी शो के बच्चे शानदार हैं और सलमान को बच्चे कितना पसंद हैं ये तो सब जानते हैं।
लेकिन रेशमा ने ना ही सोहेल को कोई डेट दी ना ही जवाब। बाद में रेशमा ने अपनी टीम को मना कर दिया कि सलमान उस शो में नहीं जाएंगे। जब सलमान को ये बात पता चली कि रेशमा ने उनके भाई को भी अपॉइंटमेंट दिया कि छुटुटी होनी ही थी।


Click it and Unblock the Notifications