दत्त बायोपिक और इस शख्स की टेंशन बढ़ी..रणबीर कपूर को आ रहे फोन पर फोन
संजय दत्त की बायोपिक दत्त का इंतजार सिने प्रेमी बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया है। उनके हर लुक को दर्शकों ने खूब सराहा है लेकिन इन दिनों कोई है जिसकी टेंशन फिल्म को लेकर बढ़ गई है।
दरअसल ये शख्स कोई और नहीं बल्कि संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त हैं। दरअसल फिल्म में मान्यता दत्त का किरदार दिया मिर्जा निभा रही हैं और मान्यता दत्त हर किसी से आजकल यही जानने की कोशिश कर रही हैं फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम कितना है और फिल्म में उन्हें कैसे दिखाया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज कुमार हिरानी ने उन्हें उनके किरदार के बारे में कुछ भी नहीं बताया है और इसके लिए मान्यता दत्त इन दिनों रणबीर कपूर को भी फोन पर फोन कर रही हैं ताकि किसी तरह उन्हें पता चल जाए।हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि दीया मिर्जा ने उन्हें किरदार के बारे में सारी सकारात्मक बातें कही हैं।
आपको बता दें कि फिल्म में परेश रावल सुनील दत्त का, मनीषा कोईराला नरगिस दत्त का, विक्की कौशल संजय दत्केत दोस्त का, सोनम कपूर उनकी गर्लफ्रेंड और अनुष्का शर्मा एक पत्रकार का किरदार निभा रही हैं। इस समय फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग हो रही है और यह मार्च 2018 में रिलीज हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications