संजय के घर नहीं आई प्रिया दत्त!
संजय दत्त और उनकी बहनों के बीच पैदा हुई दूरियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। हाल में संजय दत्त ने अपने घर में नवरात्रों के शुभ अवसर पर माता की चौकी लगाई। इसके दर्शन के लिए सभी लोग आए लेकिन उनकी बहन प्रिया दत्त नहीं आई।
संजय की दूसरी बहन नम्रता दत्त अपने पति कुमार गौरव के साथ झलक दिखलाने आ गईं थी। लेकिन प्रिया बुलाने पर भी नहीं आई।
संजय और प्रिया में तब से लड़ाई चल रही है जब संजय ने समाजवादी पार्टी से रिश्ता जोड़ा। दरअसल प्रिया कांग्रेस की सांसद है वे नहीं चाहती थी कि उनका भाई किसी और पार्टी से जुड़े।
तब से दोनों के बीच शुरू हुई अनबन अभी तक चल रही है। खैर संजय के दोस्तों की कमी नहीं है। इस चौकी के दर्शन के लिए अक्षय कुमार, ट्विकल खन्ना, सुनील शेट्टी, माना शेट्टी सहित कई फिल्मी सितारे आएं।
akshay kumar अक्षय कुमार ट्विकल खन्ना नम्रता दत्त प्रिया दत्त संजय दत्त समाजवादी पार्टी सुनील शेट्टी namrata dutt priya dutt samajwadi party sanjay dutt suniel shetty twinkle khanna


Click it and Unblock the Notifications