..................... Sanjay Dutt to play Baba Ramdev! | अब बाबा रामदेव की तरह अनशन करेगें संजय दत्त - Hindi Filmibeat

अब बाबा रामदेव की तरह अनशन करेगें संजय दत्त!

चौंक गये ना..हम भी सुने थे तो हम भी सकते में आ गये थे कि अचानक संजू बाबा को क्या हो गया। उन्हें बाबा रामदेव कैसे याद आ गये? दरअसल मामला ये है कि बाबा रामदेव के आंदोलन के साथ 5 जून की रात को जो कुछ भी हुआ उस पर उनके करीबी माने जाने वाले मणिशंकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें बाबा का किरदार वो संजय दत्त से करवाना चाहते हैं हालांकि अभी इस बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मणिशंकर ने बताया कि बाबा रामदेव का हश्व देख कर उनके दिमाग में तुरंत आया कि इस सच्ची घटना पर फिल्म बननी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाये। मणि ने कहा कि वो पूरी कोशिश कर रहे है कि इस घटना के बारे में हर पहलू जान पाये।

गौरतलब है कि 4 जून को देश में फैल रहे भ्रष्टाचार खिलाफ और कालेधन को भारत लाने के लिए सत्याग्रह करना शुरू किया था। जिस पर रात में पुलिस ने डंडा चला दिया और बाबा को जबरदस्ती हरिद्वार पहुंचा दिया है। बाबा का अनशन अब दिल्ली में नहीं बल्कि हरिद्वार में चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X