संजू बाबा ने संवारा अपने लुक्स को
संजय दत्त जैसे ही गोवा से मुम्बई वापस आयेतो घर पहुँचते ही कहीं जाने की जल्दी में दिखाई दिए. सभी को लगा कि संजू, मान्यता से मिलने के लिए बेकरार हो रहे हैं लेकिन हुआ इसका उल्टा ही. इस बात का खुलासा तब हुआ जब मान्यता का फोन संजू बाबा के घर पर आया और उसने संजय के बारे में पूछा.
जब संजय दत्त वापस घर आये तब उन्होंने बताया कि वो अपने हेयर स्टाइलिस्ट के पास गए थे ताकि वे अपनी आने वाली फ़िल्म ई.ऍम.आई की शूटिंग शुरू कर सकें. गौरतलब है की संजय दत्त अपने बालों की सेटिंग केवल आलिम से करवाते हैं.
इस बारे में आलिम ने बताया की जैसे ही उसने संजय दत्त को देखा वो सारे काम छोड़कर उनकी खिदमत में लग गए. आलिम बताते हैं कि पिछले कई सालों से संजू बाबा मेरे ही पास आते हैं. और मुझे इस बात की खुशी है की वो जेल से रिहा हो गए.


Click it and Unblock the Notifications