संजय दत्त का इस एक्ट्रेस के साथ था अफेयर, खुद तोड़ा था रिश्ता, सालों बद अब साथ करेंगी फिल्म
हाल ही में 21 साल के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार कपल यानी संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की कमबैक फिल्म फाइनल हो गई है। करण जौहर की आने वाली फिल्म कलंक में ये जोड़ी साथ नजर आएगी। वहीं इससे पहले भी संजय और माधुरी की जोड़ी सुर्खियों में रह चुकी है। किसी फिल्म की वजह से नही बल्कि सालों पुराने कथित अफेयर के चलते। बताया जाता है कि माधुरी ने संजय दत्त को फोन करके इस अफेयर को लेकर बात की थी। फोन पर माधुरी ने मीडिया में फिर से उड़ रही उनके अफेयर की खबरों पर नाराजगी जाहिर की थी।
[21 सालों बाद, ब्लॉकबस्टर जोड़ी का Dhamaka, इस फिल्म में संजय दत्त के साथ दिखेंगी माधुरी]
दरअसल, संजय दत्त पर बायोपिक बन रही है और रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी के हर पहलू को दिखाया जाएगा। संजय दत्त की बायोपिक की खबर सुनकर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड इतनी घबरा गईं कि उन्होंने फोन करके संजय को इस फिल्म इस ट्रैजिक लवस्टोरी का जिक्र नहीं करने को कहा है। जहां एक तरफ संजय को बीते दिन याद आ गए वहीं दूसरी तरफ उन्होंने इस फिल्म में उनकी ये लवस्टोरी नहीं दिखाए जाने के लिए कह दिया।

फिलहाल, सारे विवाद और गॉसिप को भुलाकर दोनों 21 साल बाद एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं। आगे जानें इस अफेयर के बारे में पूरी डीटेल और जानें कैसे टूटा था इन दोनों का रिश्ता। साथ ही जानें फोन पर माधुरी और संजय दत्त की हुई क्या बातचीत-


Click it and Unblock the Notifications