संजय दत्त के साथ नही मान्यता!
सलमान खान का शो 10 का दम काफी अच्छा चल रहा है। इस शो में हमेशा नए नए बालीवुड चेहरे देखने को मिल रहे है। सलमान ने अपने शो में संजय दत्त और मान्यता को भी बुलाया था। दोनों ने आने की सहमति भी दे दी थी।
लेकिन जब शो में भाग लेने का मौका आया तो केवल संजय दत्त ही आए उनके साथ मान्यता नही जैकी श्राफ आए। अब जैकी श्राफ के साथ आने का कोई मतलब समझ में नही आया।
कहा जा रहा है कि संजय दत्त और मान्यता में कुछ अनबन चल रही है। यह अनबन आज कि नही बल्कि लोकसभा चुनाव के दौरान से ही चल रही है। संजय दत्त को चुनाव लड़ने की अनुमति कोर्ट न मिलने पर मान्यता चुनाव लड़ने की इच्छुक थी लेकिन संजय दत्त ने उन्हे साफ मना कर दिया। उसके कुछ दिन बाद मान्यता अकेले ही छुट्टियां मनाने बहमास भी चली गई।
10 का दम 10 ka dum 1सलमान खान जैकी श्राफ बालीवुड मान्यता संजय दत्त bollywood jackie shroff manyata salman khan sanjay dutt


Click it and Unblock the Notifications