Sanju से नाराज है संजय दत्त की बड़ी बेटी, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप!
Recommended Video

पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म संजू रिलीज के बात से ही जबरदस्त सुर्खियों में है। संजू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, इस फिल्म में रणबीर कपूर को काफी पसंद किया जा रहा है। हर कोई बस फिल्म और रणबीर की तारीफों के पुल ही बांध रहा लेकिन एक शख्स हैं जिन्हें इस फिल्म से नाराजगी है। ये नाराजगी इतनी ज्यादा है कि संजय दत्त के बेहद करीब होते हुए भी इन्होंने इस फिल्म के बारे में एक शब्द तक नहीं कहा है। ये नाराज शख्स कोई और नहीं बल्कि खुद संजय दत्त की बेटी त्रिशाला हैं।
[सलमान से बहुत कम है प्रियंका की फीस, 'भारत' को लेकर बड़ा खुलासा, एकदम सच!]
जी हां! हाल ही में सामने आया है कि संजय दत्त की बेटी त्रिशाला संजू से और फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी से नाराज हैं। दरअसल, त्रिशाला का पापा संजय के लिए प्यार अक्सर सोशल मीडिया पर दिख जाता है। वे पापा के साथ तस्वीरें शेयर करती रही हैं वहीं संजू की रिलीज के बाद से न तो उन्होंने इसे लेकर कोई पोस्ट किया और न ही मीडिया के सामने कभी कुछ भी कहा। बताया जा रहा है कि इस फिल्म ने उनका और उनकी मां रिचा शर्मा का जरा भी जिक्र नहीं होने से त्रिशाला नाराज हैं। वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म में न तो संजय दत्त की पूर्व पत्नि रिया पिल्लई का नाम है जिनसे उनका तलाक हो गया था और न ही उनके पहले प्यार टीना मुनीम और तो और इस फिल्म में माधुरी का भी जिक्र नहीं है।

हालांकि ये बात भी सच है कि राजकुमार हिरानी ने संजू की जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं को छुआ तक नहीं है लेकिन बड़ी बेटी होने के नाते त्रिशाला की नाराजगी भी जायज है। ऐसे में उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार है। वहीं दूसरी तरफ संजू की धुआंधार कमाई का सिलसिला जारी है। संजू बड़ी-बड़ी फिल्मों को धराशाई कर आगे बढ़ रही है। आगे जानें संजू ने अब तक कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications