SURPRISE..गोलमाल 4 नई एंट्री..सुपरस्टार और अजय देवगन..7 साल बाद..

गोलमान अगेन की पूरी टीम के साथ संजय दत्त की एक तस्वीर सामने आयी है। खबर है कि संजय इस फिल्म में कैमियो करते हुए नजर आ सकते हैं!

By Prachi Dixit

गोलमान की हिट सीरिज गोलमाल 4 यानी कि गोलमाल अगेन की शूटिंग इन दिनों मुंबई में हो रही है। आए दिन सेट पर से अजय देवगन स्टारर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर हिट्स बटोरती रहती हैं।

इस बीच एक और तस्वीर सामने आयी है। इस तस्वीर में संजय दत्त पूरी स्टार कास्ट के साथ नजर आए। ऐसा माना जा रहा है कि यह तस्वीर केवल संजय दत्त की गोलमाल अगेन की सेट पर विजिट की तस्वीर नहीं है।

बल्कि इस फिल्म में संजय दत्त कैमियो किरदार में दिखाई दे सकते हैं। इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि संजय दत्त और अजय देवगन के बीच गहरी दोस्ती है। दूसरी तरफ संजय दत्त और अजय देवगन एक साथ रोहित शेट्टी की फिल्म आॅल द बेस्ट में एक साथ कॅामेडी करते हुए नजर आ चुके हैं।

golmaal 4

ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी संजय दत्त और अजय देवगन स्क्रीन पर 2011 के बाद एक बार फिर दिखाई दे सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मगर तस्वीरों से यह साफ जाहिर हो रहा है कि संजय दत्त और गोलमान अगेन साथ-साथ हैं।

बहरहाल,गोलमान अगेन इस बार बेहद खास होने वाला है। गोलमाल 3 से दर्शक बेहद निराश हुए थे। रोहित शेट्टी इस बार इस निराशा को एक नए मैजिक से दूर करने वाले हैं। आखिर कैसे..यहां देखिए खास रिपोर्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X