..................... Sanjay Dutt and Sridevi to reunite after 25 Years - Hindi Filmibeat

25 साल बाद एक साथ नजर आएंगे ये सुपरस्टार!

25 साल बाद एक साथ नजर आएंगे ये सुपरस्टार्स!

By Shweta

संजय दत्त और श्रीदेवी दोनों ही काफी समय से बॉलीवुृड में हैं और दोनों को ही दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। संजय दत्त अपनी अगली फिल्म भूमि की शूटिंग में फिलहाल व्यस्त हैं तो वहीं श्रीदेवी की फिल्म मॉम पिछले सप्ताह शुक्रवार को रिलीज हुई है जिसकी लोगों ने काफी तारीफ की।

[ शूटिंग हो गई..फिल्म बन गई..सुपरस्टार को ही फिल्म से कर दिया OUT !]

दोनों ही स्टार आखिरी बार 1993 में गुमराह में साथ में देखे गए थे लेकिन अब 2 स्टेट्स के डायरेक्टर अभिषेक बर्मन इन दोनों को साथ में एक फिल्म में लेकर आ रहे हैं। मुंबई मिरर के अनुसार श्रीदेवी ने इस फिल्म को पहले ही अपनी हरी झंडी दे दी है।

sanjay-dutt-and-sridevi-to-reunite-after-25-years

फिल्म से करण जौहर और साजिद नाडियावाला भी जुड़ेंगे। रिर्पोट की माने तो फिल्म में संजय दत्त के अलावा वरुण धवन , आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल होंगे। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही संजय दत्त और श्रीदेवी एक साथ फिल्म में नजर आ सकते हैं।

दोनों ने ही आज तक सिर्फ एक फिल्म गुमराह में काम किया है जो एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी। इसे डायरेक्ट महेश भट्ट ने किया था और प्रोड्यूस यश जौहर ने। फिल्म प्रेमी तो यही चाहेंगे कि दोनों हर हाल में ये फिल्म करें ताकि दर्शक एक बार फिर इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देख सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X