..................... Sanjay Dutt and Akshay Kumar seen greeting each other in middle of the road - Hindi Filmibeat

संजय दत्त ने अक्षय को बीच सड़क पर रोका, फिर हुआ कुछ ऐसा, लग गई लोगों की भीड़

इन दिनों संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कई राज सामने आ रहे हैं। जिनमें संजय दत्त की दोस्ती और दुश्मनी भी शामिल है। वहीं हाल ही में संजय दत्त की दोस्ती का एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जहां उन्होंने बीच सड़क पर ही अपने पुराने दोस्त को रोक लिया। ये पुराने दोस्त और कोई नहीं बल्कि अक्षय कुमार थे। संजय दत्त ने दूर से जब उनका गाड़ी को देखा तो बीच सड़क पर ही रोक लिया।

[संजू का पहला Dhamaka, आते ही टूट पड़े करोड़ों, रिलीज से पहले ही सुपरहिट]

ये वाकया जुहू के एक होटल के बाहर का है जब हाल ही में अक्षय कुमार फिल्म के सिलसिले में पहुंचे थे और अपना गाड़ी से लौट रहे थे। उसी समय संजय दत्त की वैनिटी वैन अक्षय कुमार के रास्ते में खड़ी थी। संजय दत्त ने अक्षय कुमार की गाड़ी को देख लिया और झट से हाथ दिखा कर रोल लिया। अक्षय कुमार भी गाड़ी से बाहर आ गए और दोनों काफी देर तक सड़क पर ही खड़े होकर बातें करते दिखे। दो सुपरस्टार्स को इस तरह देख लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई।

sanjay-dutt-akshay-kumar-seen-greeting-each-other-middle-of-the-road

ये नजारा देखकर संजय दत्त और अक्षय ने जल्दी बात पूरी की और एक दूसरे को गले लगा कर बाय कहा। बताया जा रहा है कि दोनों आने वाली फिल्म हाउसफुल 4 में साथ नजर आने वाले हैं। शायद इसी को लेकर कुछ बातें हो रही थीं। फिल्म के निर्माताओं ने संजय से एक खास किरदार निभाने के लिए कॉन्टेक्ट किया है। हालांकि अभी संजय दत्त ने हामी नहीं भरी है। संजय दत्त की बात करें तो वे बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं जो अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। जल्द ही आने वाली उनकी बायोपिक में भी उनकी दोस्ती के कुछ किस्से देखने को मिलेंगे।

दोस्ती तो ठीक है लेकिन संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कई बड़े राज फिल्म संजू में नहीं खोले जाएंगे। इनके खुलने से कॉन्ट्रोवर्सी हो सकती है। आगे जानें कौन से हैं वो किस्से जिनका खुलासा संजू में तो क्या शायद कभी नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X