..................... There are no problems with Sanjay Dutt: Akshay Kumar | 'संजय से कोई परेशानी नहीं' - Hindi Filmibeat

'संजय से कोई परेशानी नहीं'

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म 'ब्लू' के सह-कलाकार संजय दत्त से तथाकथित होड़ के सवालों का जवाब देते-देते थक गए हैं। उनका कहना है कि ये बातें कल्पित हैं और हम दोनों के बीच कोई परेशानी नहीं है।

अक्षय ने कहा, "संजय दत्त और मेरे बीच कोई परेशानी नहीं है।" एक साल पहले जब फिल्म 'ब्लू' की शूटिंग शुरू हुई थी तभी से दोनों कलाकारों के बीच तनाव की चर्चा है।

उन्होंने कहा, "ये सब बेकार की बातें हैं। लोग कुछ भी कल्पना कर लेते हैं और फिर जो भी जहन में आता है उस पर लिखना शुरू कर देते हैं। हम ऐसे दौर में जी रहे हैं जब इस तरह की फिजूल बातें सुर्खियां बनती हैं।"

फिल्म 'हाउसफुल' की शूटिंग में व्यस्त अक्षय कहते हैं कि यदि मेरा उनसे कोई विवाद होता तो मैं उनके घर आयोजित 'माता की चौकी' में शामिल न होता।

लंबे समय से अक्षय और संजय ने एक साथ काम नहीं किया था। राज एन. सिप्पी के निर्देशन में बनी 'अमानत' में दोनों ने साथ काम किया था। यह फिल्म 14 अक्टूबर 1994 को प्रदर्शित हुई थी और अब ठीक 15 साल बाद फिल्म 'ब्लू' प्रदर्शित हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X