संजय ने ठुकराया बिग बी का प्रस्ताव

अमिताभ ने संजय से टाइटल 'इंडिया' की मांग की थी, जिसे संजय ने देने से मना कर दिया है।
दरअसल अमिताभ राम गोपाल वर्मा की फिल्म रन में काम कर रहे है। रामू चाहते थे कि फिल्म का टाइटल रन से बदलकर इंडिया 24x7 कर दिया जाए लेकिन इंडिया नाम का टाइटल पहले से ही संजय दत्त की फिल्म निर्माण कंपनी के पास सुरक्षित है।
रामू के कहने पर अमिताभ ने संजय दत्त से टाइटल लेने संबंधी बात की लेकिन संजय दत्त ने इंकार कर दिया। इस इंकार के पीछे संजय का कहना था कि उनके प्रोडक्शन से जो फिल्म बनने जा रही है उसके लिए इंडिया नाम ही रखा जाएगा, तो अगर यह नाम दे देंगे तो उनकी फिल्म का नाम क्या होगा।
खैर जो भी हो जब से संजय दत्त समाजवादी पार्टी के महासचिव बन गए है तब से उनके भाव कुछ ज्यादा ही बढ गए है।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन इंडिया बालीवुड रन राम गोपाल वर्मा संजय दत्त bollywood ram gopal varma rann samajwadi party sanjay dutt


Click it and Unblock the Notifications