संजय का शाहरुख के लिए कटाक्ष
भारतीय सिनेमा के सभी हीरो में देवदास की झलक देखनेवाले संजय लीला भंसाली स्वयं देवदास को भारतीय सिनेमा के पर्दे पर तीसरी बार प्रस्तुत कर चुके हैं. फिल्म सांवरिया के माध्यम से सिनेप्रेमियों के दिलों में छाने के लिए संजय पूरी तरह से तैयार है. मगर इस बार उनकी टक्कर उनके देवदास यानि कि शाहरूख खान से है. यह और बात है कि संजय इसे टक्कर न मानते हुए मात्र स्पर्धा मानते हैं.
फिल्म सांवरिया में नए कलाकारों को मौका देने के पीछे संजय की सोच काफी तगडी है. संजय का कहना हैं मुझे लगता है दर्शक इन चालीस साल के हीरो से अब ऊब गए हैं वे अब नए और युवा चेहरों को देखना चाह्ते हैं. दर्शकों की पसंद का खास ख्याल रखते हुए मैंने नए चेहरे पेश किए हैं. आखिर कब तक दर्शक चालीस साल पार कर चुके हीरो से अपना दिल बहलाते रहेंगे.
संजय की बातों से हमें लगता है होना हो संजय का इशारा शाहरूख खान, आमिर खान और सलमान खान से है. वैसे हम यह नहीं कहते कि संजय ने विशेष रूप से शाहरूख पर कटाक्ष किया है मगर क्या करें न चाहते हुए भी यह बातें शाहरूख पर अधिक जंचती है. कैसे ? अभी लीजिए. सलमान खान, संजय के उन समर्थकों में से एक हैं जिन्होंने संजय का साथ मुश्किलों में दिया और आप तो जानते ही हैं जो मुश्किलों में साथ दे वह दोस्त होता है. दोस्तों पर कटाक्ष करने वालों में से संजय नहीं है.
आमिर की बात लें तो आमिर से संजय को कुछ लेना देना नहीं है. आमिर स्वयं अपने भाई फैज़ल की वजह से परेशान हैं. परेशान को संजय अपनी बातों से और परेशान करने वालों में से नहीं है. अब बचे शाहरूख खान, संजय कहे न कहे सांवरिया के साथ ओम शांती ओम के रोलीज़ को संजय हज़म नहीं कर पा रहे हैं. पिछले दिनों 42 साल पूरे कर चुके शाहरूख के सिक्स पैक के चर्चों के साथ सुपर मॉडल दिपिका पादुकोणे की जोडी को मिल रही वाह वाही संजय की परेशानी का कारण हो सकती है.
हालांकि संजय यह खुद मानते है कि अपने काम में मुकाबला होना ही चाहिए क्योंकि इससे आपको और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है. अब यदि मुकाबले की भावना से संजय ने शाहरूख पर कटाक्ष किया हो तो कोई बात नहीं क्योंकि कहते हैं ना प्यार और जंग में सब जायज़ है.


Click it and Unblock the Notifications