..................... बालीवुड पीछे पडा सानिया मिर्जा के Bollywood is after Sania - Hindi Filmibeat

बालीवुड पीछे पडा सानिया मिर्जा के

By Staff


टेनिस जगत में सनसनी मचाने वाली भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पीछे बालीवुड के कई निर्माता-निर्देशक पडे़ हैं और चाहते हैं कि सानिया बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरुआत उनकी फिल्म से ही करे. बालीवुड की इन हस्तियों की नजर में सानिया के पास काफी सैक्सी फिगर है और उसमें प्राकृतिक रुप से अभिनय क्षमता भरी हुई है.

मशहूर फिल्मकार सुभाष घई तो सानिया के दीवाने ही हो गये हैं. वे चाहते हैं कि सानिया जब बालीवुड में अपना कैरियर बनायेगी तो वे उसे लेकर फिल्म जरुर बनायेंगे. घई के अनुसार सानिया का लुक बहुत अच्छा है. उसका चेहरा जहां स्वीट है वहीं उसकी आंखे बोलती हुई लगती हैं. वे सानिया को लेकर एक एक्शन मूवी बनाने के इच्छुक हैं. उनका मानना है कि सानिया एक्शन बहुत अच्छी तरह से कर सकती है. वे बस इंतजार कर रहे हैं सानिया के टेनिस से रिटायर होने का, इसमें शायद सात आठ साल लग जायेंगे लेकिन सुभाष घई इंतजार करने को तैयार हैं.

न सिर्फ सुभाष घई बल्कि विक्रम भट्ट और फराह खान जैसे फिल्मकार भी यही चाहते हैं कि सानिया बॉलीवुड में प्रवेश करे. विक्रम भट्ट का कहना है कि सानिया टेनिस खिलाडी होने के साथ हीरोइन बनने के लायक है लेकिन उसे अभिनय की क्षमता को सिध्द करना पडेगा. अगर वे सानिया को हीरोइन बनायेंगे तो उसे फिल्म में भी टेनिस स्टार का ही भूमिका देंगे. फराह खान ने भी सानिया की तारीफ करते हुए कहा कि सानिया का चेहरा बालीवुड के लिए बिल्कुल नया और फ्रेश होगा. उसके चेहरे पर गजब की मासूमियत है और बहुत प्यारी लगती है. वह सफल हीरोइन बन सकती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X