टीवी पर वापसी के मूड में संगीता घोष

घोष ने बताया, "मैंने यह निर्णय बिल्कुल नहीं लिया है कि में टीवी धारावाहिकों में काम नहीं करूंगी। मैं अपनी जिंदगी का ज्यादा समय टीवी पर अभिनय में देना चाहती हूं। वास्तव में मैं अच्छी लड़की की पर्याप्त भूमिकाएं कर चुकी हूं और अब नकारात्मक भूमिकाएं करना चाहती हूं।" घोष स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो 'जरा नच के दिखा' में हिस्सा ले रही हैं। उन्हें 'देस में निकला होगा चांद' और 'विरासत' से काफी शोहरत मिली थी।
उन्होंने कहा, "मुझे नकारात्मक भूमिकाएं करने में खुशी होगी, जरूरी नहीं है कि किरदार ग्लैमरस हो लेकिन वह कुछ अलग तरह का किरदार होना चाहिए। मैंने हमेशा एक ऐसी अच्छी लड़की का किरदार किया है जो भावनाओं से भरी होती है लेकिन नकारात्मक भूमिका कभी नहीं की है और अब मैं इस तरह की भूमिका करना चाहती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications