Twist: संगीता - सलमान ब्रेकअप था, अज़हर मैच फिक्सिंग की वजह!
इमरान हाशमी स्टारर मोहम्मद अज़हरूद्दीन बायोपिक रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म का पहला सीन ही इस एलान के साथ है कि ये फिल्म बायोपिक नहीं है और कोई भी किरदार या घटना बिल्कुल सच नहीं है बल्कि थोड़ा ड्रामा लिए हुए हैं।
लेकिन ये ऐलान इतना लंबा था कि सबको लग गया दाल में कुछ काला है। धीरे धीरे फिल्म आगे बढ़ती है। कट करके सीधे पहुंचते हैं उस सीन पर जहां संगीता बिजलानी और अज़हर में दोस्ती होती है।
[अज़हर फिल्म रिव्यू: देश को बेचा या बिका!]
वजह - उन दोनों में काफी तकरार हो रही होती है, दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं और फिर एक एड शूट के दौरान मीडिया संगीता बिजलानी को घेर लेती है और उनकी टूटी हुई शादी के बारे में सवाल करती है।
संगीता रोती हैं और अज़हर उन्हें किसी तरह वहां से बचाकर ले जाते हैं। बस इसके बाद दोनों में प्यार परवान चढ़ता है और फिल्म में अज़हर के वकील और उनके बेस्ट फ्रेंड ये राज़ खोलते हैं कि संगीता ही इस मैच फिक्सिंग का कारण है।
[क्यों देखें...क्यों ना देखें अज़हर]
क्योंकि सलमान के साथ जैसी ऐशो आराम की ज़िंदगी वो जी रही थीं, अज़हर उन्हें वो सब देना चाहते थे और इसलिए 1 करोड़ का लालच उन्हें भा गया। जानिए सलमान - संगीता के रिश्ते का पूरा सच -


Click it and Unblock the Notifications