सलमान खान की मां सलमा खान को आज भी मॉम कहती हैं संगीता बिजलानी, तस्वीर पर किया कमेंट वायरल

सलमान खान एक ऐसे शख्स हैं जो बॉलीवुड की खुली किताब हैं। उनकी ज़िंदगी का कोई भी चैप्टर किसी से छिपा नहीं है। इनमें से एक नाम है संगीता बिजलानी का, जिनके बारे में बेशक बातें कम होती हैं। लेकिन जब होती हैं तो इतिहास के पन्ने पलट ही जाते हैं। अब हुआ हुआ यूं कि संगीता बिजलानी ने सलमान खान के मदर्स डे पोस्ट पर कमेंट किया और फिर इतिहास के पन्ने पलट गए।

सलमान खान ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां सलमा खान की एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें मदर्स डे विश किया। संगीता बिजलानी ने इस तस्वीर पर केवल इतना ही कमेंट किया - मॉम।

sangeeta-bijlani-s-calls-salman-khan-s-mother-salma-khan-mom-comment-goes-viral

लेकिन बस फिर क्या था पुरानी बातों का दौर चलना ही था। हालांकि, ज़रूरी नहीं है कि संगीता के कमेंट का मतलब यही हो कि वो सलमा खान को मॉम कहती हों। ऐसा भी हो सकता है कि उन्होंने सलमान खान के पोस्ट पर उनकी मां की तस्वीर देख बस मॉम लिखा हो। लेकिन अब कुछ तो लोग कहेंगे।

इसके अलावा, संगीता बिजलानी ने सलमान खान के कुछ घंटों बाद शेयर की हेलेन की तस्वीर पर भी कमेंट किया। वहां भी उन्होंने एक दिल का इमोजी बनाया।

कर चुके हैं डेट

कर चुके हैं डेट

गौरतलब है कि सलमान खान और संगीता बिजलानी की कहानी कम ही लोगों से छूटी हैं। एक समय था जब दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ब्रेकअप के बाद संगीता बिजलानी ने मोहम्मद अज़हरूद्दीन से शादी कर ली थी।

सालों बंद थी बातचीत

सालों बंद थी बातचीत

सलमान खान और संगीता बिजलानी में सालों बातचीत बंद थी लेकिन अज़हरूद्दीन से अलग होने के बाद जब सलमान खान को संगीता के बारे में पता चला तो उन्होंने खुद संगीता का हाल - चाल लेने की कोशिश की थी।

मीडिया से सुनी थी खबरें

मीडिया से सुनी थी खबरें

14 साल तक दोनों में कोई बोलचाल नहीं थी लेकिन जब सलमान ने मीडिया में संगीता के तलाक की खबरें सुनी तो उन्होंने खुद उन्हें कॉन्टैक्ट किया। वो जानना चाहते थे कि संगीता ठीक हैं या नहीं।

बुरे दौर में थीं संगीता

बुरे दौर में थीं संगीता

उस दौरान संगीता बिजलानी बहुत ही बुरे समय से गुज़र रही थीं और सलमान ने उनका पूरा ध्यान रखने की कोशिश की थी। संगीता बिजलानी के बुरे वक्त में सलमान ने उनका पूरा ख्याल रखा और सूत्रों की मानें तो उन्होंने अपनी बहनों को भी उनके साथ रहने की हिदायत दी।

बदल चुके हैं समीकरण

बदल चुके हैं समीकरण

सलमान और संगीता आज अच्छे दोस्त हैं और उन्हें अक्सर साथ में देखा जा सकता है। शायद इसलिए भी कि सलमान खान आज काफी बदल चुके हैं। दोनों को साथ में पार्टी करते देखा जा सकता है। वहीं खबरें यहां तक थीं कि जब सलमान खान नच बलिए प्रोड्यूस कर रहे थे तो संगीता को बतौर जज लाना चाहते थे।

छप चुके थे शादी के कार्ड

छप चुके थे शादी के कार्ड

कम ही लोगों को पता है कि सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिलेशनशिप काफी स्ट्रॉन्ग था और दोनों की शादी के कार्ड तक छप चुके थे।

रंगे हाथ पकड़े गए

रंगे हाथ पकड़े गए

सलमान ने कॉफी विद करण में माना था कि संगीता ने उन्हें किसी और के साथ रंगे हाथ पकड़ा था। हालांकि वो बेवकूफ थे जो पकड़े गए।

कम उम्र की गलती

कम उम्र की गलती

संगीता सलमान से पांच साल बड़ी थीं और जब सलमान ने उन्हें डेट करना शुरू किया तो वो सिर्फ 23 साल के थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X