"बस अब यही बात सलमान के मुंह से सुनना चाहती हूं!"

हेट स्टोरी सीरीज़ फेम विशाल पंड्या अपनी अगली फिल्म वजह तुम हो लेकर आ रहे हैं। अब फिल्म की हीरोइन सना खान को बस सलमान खान से ही मतलब है।

सना खान आखिरकार एक बोल्ड और हॉट अवतार में नज़र आ रही हैं और वजह तुम हो नाम की इस फिल्म में उनके अपोज़िट तीन हीरो हैं। हालांकि ये तीन हीरो एक ही काम करते नज़र आ रहे हैं - सेक्स। फिल्म का ट्रेलर पहले तो लोगों को ध्यान नहीं खींच पाया।

लेकिन रिलीज़ होने के 7 घंटों में ही इसे अच्छे खासे लोगों ने देख लिया था और इसका कारण था फिल्म में सेक्स सीन की भरमार होना। और बॉलीवुड में तो यही बिकता है।

Wajah Tum Ho

बहरहाल, फिल्म की हीरोइन सना खान का कहना है कि उन्हें सोहेल खान ने फिल्म के लिए पहले ही बधाई दे दी है। अब उन्हें इंतज़ार है तो सलमान खान के रिएक्शन का।
[#Pics: सनी लियोन के साथ फिर हो गया है लव...सेक्स और धोखा!]

सना खान ट्रेलर को मिल रही बधाईयों से काफी खुश हैं और उनका कहना है कि बस अब सलमान खान उनका ट्रेलर देखकर क्या कहेंगे उन्हें इस बात का इंतज़ार है। उन्हें उम्मीद है कि सलमान खान को भी ये ट्रेलर पसंद आएगा।
[#TooMuch: सनी लियोन के होते हुए...ऐश्वर्या राय की Boldness से शरमा गए!]

हेट स्टोरी सीरीज़ फेम विशाल पंड्या अपनी अगली फिल्म वजह तुम हो लेकर आ रहे हैं। फिल्म में सना खान, शरमन जोशी, गुरमीत चौधरी और रजनीश दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर आ चुके हैं। दोनों में सना खान काफी हॉट और बोल्ड अवतार में नज़र आ रही हैं। ज़ाहिर सी बात है कि फिल्म में भी कुछ अलग नहीं होगा।

सना खान बिग बॉस से फेमस हुई थीं जिसके बाद वो सलमान खान की फिल्म जय हो में नज़र आई थीं। वैसे जिन्हें याद ना हो, सना खान ये तो बड़ा टोईंग है एड से फेमस हुई थीं। वहीं फिलहाल वो कॉमेडी नाइट्स बचाओ में नज़र आती हैं।

वजह तुम हो, 2 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। वैसे अगर आपको याद ना हो तो हेट स्टोरी 3 में सलमान खान की दो हीरोइनों ने अपनी इमेज तोड़ कर बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थी। डेज़ी शाह और ज़रीन खान। फिल्म भी उतनी ही हॉट थी।

इस फिल्म के मुख्य किरदार में शरमन जोशी हैं, जो फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिख रहे हैं। बता दें कि शरमन विशाल पांड्या की फिल्म 'हेट स्टोरी 3' का हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें उन्होंने ज़रीन खान के साथ काफी बोल्ड सीन दिए हैं।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर गुरमीत ने बताया कि उनकी पत्नी देबिना का मानना है कि फिल्म सुपरहिट है। गुरमीत और देबिना ने एनडीटीवी की रामायण के साथ एक साथ अपने टीवी करियर की शुरूआत की थी।

सना खान का कहना है कि जब उन्होंने पहली बार अपने आप को स्क्रीन पर देखा तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि ये वो हैं। वैसे आज भी वो सेक्स सीन करने में काफी शर्मीली हैं।

अब जब फिल्म में इतने सारे सेक्स सीन हैं तो फिल्म सेंसर बोर्ड पर कैसे पास होगी, पता नहीं। क्योंकि हाल ही में सेंसर बोर्ड ने ऐ दिल है मुश्किल तक के सीन काट दिए हैं।

हालांकि सना खान का कहना है कि विशाल पंड्या बेहतरीन डायरेक्टर हैं। उन्होंने जो जो चीज़ें उनसे करवा लीं, कोई नहीं करवा सकता। उनके सीन लेने का तरीका इतना बेहतरीन है। वहीं फिल्म की टीम शानदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X