..................... पद्मप्रिया को निर्देशक सामी ने सेट पर मारा थप्पड़, Sami slapped Padmapriya on set - Hindi Filmibeat

पद्मप्रिया को निर्देशक सामी ने सेट पर मारा थप्पड़

By Staff


तमिल फिल्म मुरुगन (जानवर) की हीरोइन पद्मप्रिया को निर्देशक सामी ने सेट पर झापड मार दिया, जिस पर काफी बबाल हो गया और तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने निर्देशक के साथ एक साल तक काम नहीं करने का फैसला किया है. निर्देशक का कहना है शूटिंग के समय पद्मप्रिया के चेहरे पर भाव नहीं आ रहे थे, इसलिये उसने गुस्से में आकर उसे झापड मार दिया.

लेकिन यह कोई अकेला मामला नही है. बालीवुड में आये दिन फिल्म के कलाकार और टेक्नीशियन गाली गलौज और मारपीट के शिकार होते रहते हैं. यहां तक कि शूटिंग के समय गाली गलौज करना एक आम बात समझी जाती है. इस बात की शिकायत प्राय: की ही नही जाती है. इंडस्ट्री में निर्माता फिल्म का पैसा बचाने के लिये निर्देशक को गाली देता है, निर्देशक शूटिंग में जरा भी गडबडी होने पर कलाकारों और टेक्नीशियन को गाली देता है. फायनेंसर और वितरक फिल्म फ्लाफ होने पर निर्माता को गाली देता है. यह सब भले ही मजाक में लग रहा हो लेकिन इससे मालूम चलता है कि बालीवुड का काम फिलहाल शांति से तो नही चलता है.

न सिर्फ पद्मप्रिया बल्कि रेवती को भी उसके निर्देशक भारतीराजा ने एक सीन की शूटिंग में सिर्फ इसलिये झापड मारा था, ताकि वह बिना ग्लिसरीन के ही शूटिंग कर सके. बालीवुड के कई कलाकर व टेक्नीशियन इस अभद्रता पर चुप्पी साध जाते हैं. लेकिन वे स्वीकार करते हैं कि इस पर रोक लगाई जानी चाहिये ताकि वे बिना बात के गाली गलौज और अभद्र व्यवहार से बच सकें.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X