नए अवतार में समीरा रेड्डी
काफी लम्बे समय से समीरा रेड्डी चर्चा में नही है। हाल में वे मुम्बई के एक थियेटर में दिखाई दी जहां वे एक एनिमेशन फिल्म देखने गई थीं। एकबारगी उन्हे देखकर लग ही नही रहा था कि वे समीरा रेड्डी है।
समीरा काफी ग्लैमरस लग रही थी। उन्होने इस बीच खुद पर काफी मेहनत की है। उनका वजन भी पहले से काफी कम लगा। लगता है कि समीरा अपने नए अवतार में वापसी करने वाली है।
अपनी शुरूआती फिल्मों में समीरा ने काफी चर्चा बटोरी थी उन्हें बालीवुड की एंजेलिना जोली भी कहा जाने लगा था।


Click it and Unblock the Notifications