अपने अपमान से खफा समीरा रेड्डी
बालीवुड में चढते सूरज को ही सलाम किया जाता है, बडी हस्तियों के आगे छोटे का सम्मान नही होता. यही वजह है कि फिल्म रेस की हीरोइन समीरा रेड्डी इस फिल्म में अपनी उपेक्षा से बेहद दुखी और खफा है. फिल्म में उसके मुकाबले दो हीरोइन बंगाली ब्यूटी बिपासा बासू और सल्लू की प्रेमिका कैटरिना कैफ है और इन दोनो को समीरा के मुकाबले ज्यादा अहमियत दी जा रही है और समीरा को शूटिंग के दौरान कोई पूछ भी नही रहा है.
बताया जाता है कि फिल्म रेस की शूटिंग के दौरान बिपासा और कैटरिना को प्रोडक्शन हाउस सभी वी आई पी सुविधायें और सम्मान दे रहा है जबकि बेचारी समीरा का ध्यान भी नही रखा जा रहा है. उसके साथ एक जूनियर कलाकार की तरह व्यवहार किया जा रहा है. इस बात से नाराज होकर समीरा ने फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी से इसके शिकायत की.
तौरानी ने उसे आश्वासन दिया कि शूटिंग के दौरान उसका ध्यान रखा जायेगा लेकिन नतीजा फिर भी ढाक के तीन पात ही रहा और समीरा की उपेक्षा जारी रही, यहां तक कि दिल्ली में फिल्म के प्रचार के लिए बिपासा और कैटरिना समेत सभी मुख्य कलाकारों को मीडिया से रुबरु कराया गया लेकिन समीरा को उसमें बुलाया तक नही गया.
समीरा रेड्डी भले ही अभी तक सफलता का स्वाद नही चख नहीं पाई है लेकिन उसका फिगर बिपासा और कैटरिना के मुकाबले कहीं कम नही है, संभवत: इसी वजह से बिपासा और कैट को उससे खतरा महसूस हो रहा है और उसकी जानबूझकर उपेक्षा की जा रही हो. लेकिन इस फिल्मी रेस का कोई भरोसा नही. हो सकता है आने वाला कल समीरा का हो, तब वह अपनी इस उपेक्षा का गिन गिन कर बदला ले सकती है.


Click it and Unblock the Notifications