हुस्न के परवाने की खोज में समीरा
अपना वजन कम करने बाद आकर्षक दिख रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी अपने जीवन में एक साथी की कमी महसूस कर रही हैं। समीरा ने कहा, "मैं बेहद अकेली हूं। मैं जानती हूं कि मैं इन दिनों सबसे अधिक खूबसूरत दिख रही हूं। मैं वजन कम होने के लिए योग को धन्यवाद देती हूं।" वह कहती हैं, "लेकिन तब तक खूबसूरती का क्या मतलब जब तक कि आपका कोई प्रशंसक न हो।"
अपनी बहन मेघना की शादी के बाद समीरा अकेली रह गई हैं। हाल ही में अपना 27वां जन्मदिवस मना चुकीं समीरा का जन्मदिन उस वक्त बहुत खास बन गया जब उन्हें फिल्मकार प्रियदर्शन ने अपनी अगली फिल्म में लेने का वादा किया। समीरा अपनी पहली सफल फिल्म 'रेस' और 'दे दना दन' में प्रियदर्शन के साथ काम कर चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications